76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीएम ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण।
👉 जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में धूम-धाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह-डीएम।
संत कबीर नगर – आज दिनांक 26 जनवरी 2025 को 76 वां गणतंत्र दिवस जनपद में श्रद्धा, हर्षाेल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूम-धाम से मनाया गया। इस राष्ट्रीय पावन पर्व के उपलक्ष्य में जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामानाएं एवं बधाई दिया है।
76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समस्त सरकारी भवनों पर प्रातः 08.30 बजे ध्वजारोहण किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने ध्वजारोहण के उपरान्त राष्ट्रगान एवं संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों एवं छात्र/छात्राओं को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि आजाद भारत के रूप में 75 वर्ष पूर्ण कर चुका हमारा देश पूरी दुनिया में आज एक परिपक्व राष्ट्र के रूप में भूमिका निभा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि आज इस राष्ट्रीय पर्व को पूरा देश मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान बन कर लागू किया गया था। इसी के तहत नीति नियम को बना कर धरातल पर लागू करने का बेस/आधार है संविधान, इस लिए हम गणतंत्र दिवस मनाते है। हमारे देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। जिसमें मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के विषय में भी संविधान याद दिलाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद विकास करेगा तो देश विकास करेगा, इसके लिए हम सबको अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी से कार्य करना होगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोगों ने देश की आजादी के शहीदों को नमन और उनके संघर्षाे की याद दिलाते हुए धर्म, जाति, भाषा, एवं क्षेत्रवाद से उपर उठकर देशवाद के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने अपने सम्बोधन में सरकार की लाभार्थीपरक एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रगति के बारे में विस्तार से चर्चा किया। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालयों की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान सहित विभिन्न प्र्रकार के देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप त्रिपाठी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शिव कुमार गुप्ता, सुभाष यादव, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी संजीव राय, उप जिलाधिकारी डा0 सुनील कुमार, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अतिश कुमार सिंह, जिला होमगार्ड कामाण्डेन्ट सतीश कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, एस0ओ0सी0 जय प्रकाश दिक्षित, अभिहित अधिकार खाद्य सुरक्षा सतीश कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चन्द्रशेखर यादव, सीनियर अभियोजन अधिकारी अजीत सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ब्रदी प्रसाद, पूर्व तहसीलदार गिरीवर सिंह, ओएसडी राकेश कुमार यादव, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी एवं कर्मचारी, शिक्षक, छात्र/छात्रांए आदि उपस्थित रहे।
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...