*प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज़ -5.0” के तहत एन्टी रोमियो स्क्वॉड द्वारा चलाया गया बालिका/महिला सुरक्षा अभियान।*

 

👉 *नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं, महिलाओं, छात्राओं को सुरक्षा एवं स्वावलंबन आदि के बारे में किया गया जागरूक।*

*संत कबीर नगर 04 अक्टूबर 2024 (सूचना विभाग)।* पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना संत कबीर नगर सरोज शर्मा ने बताया है कि शासन की मंशा के अनुसार महिला *मिशन शक्ति* अभियान में बच्चियों/महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु एंटी रोमियो टीम महिला थाना, प्रभारी निरीक्षक सरोज शर्मा, म0आ0 पूजा जायसवाल, महिला थाना जनपद संत कबीर नगर द्वारा चलाए जा रहे *मिशन शक्ति अभियान* के अंतर्गत आज शहर क्षेत्र में भ्रमण कर बालिका/महिला सुरक्षा अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला बीपीओ को आवश्यक आदेश/निर्देश से अवगत कराया गया एवं इस अभियान में बालिकाओं को मिशन शक्ति के बारे में व आत्मरक्षा के बारे में बताया गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर *1090, 181, 112, 1076 व 1098, 108,102, 1930 साइबर हेल्प लाइन* सहित मिशन शक्ति के संबंध में जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि कुल महिलाओ की संख्या 50, एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान 01स्थान(भंगेश्वर मन्दिर के पास कस्बा बखिरा चौपाल में आए विभाग आशा दीदी,आंगनबाड़ी, स्वास्थ विभाग, सफाईकर्मी नगरपालिका विभाग को जागरूक किया गया, 50 पैंपलेट्स बाटे गए)12व्यक्तियों से पूछताछ किया गया। 01शोहदे से माफीनामा भरवाकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया।

उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति फेज़-5.0 का के अंतर्गत जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बालिकाओं, महिलाओं, छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन से संबंधित सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं/व्यवस्थाओं आदि के बारे में प्रचार-प्रसार कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन से संबंधित “मिशन शक्ति” शीर्षांकित फोल्डर एवं पंपलेट का वितरण किया जा रहा है, फोल्डर/पंपलेट में महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला से संबंधित योजनाओं को भी दर्शाया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...