जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण,दिया आवश्यक निर्देश

बस्ती : जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सदर ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने भोजन कक्ष और शयन कक्ष एवं शौचालय का निरीक्षण किया। भोजनकक्ष में जाकर दाल को चख कर देखा जिसका गुणवत्ता ठीक पाया गया। छात्राओं ने भी भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। विद्यालय के स्टाफ एवं छात्राओं की उपस्थिति का परीक्षण करके उन्होने उसे प्रेरणा एप पर अंकित कराया।
उन्होने शयन कक्ष एवं शौचालय में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। विद्यालय की स्टाफ ने वर्षा में छत से लीकेज की बात से अवगत कराया इस संबंध में उन्होने वहॉ उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि खण्ड विकास अधिकारी से सम्पर्क कर इसे क्षेत्र योजना के माध्यम से ठीक करवाया जाए। उन्होने पाया कि परिसर में कक्षा 9 से 12 तक के लिए इसी विद्यालय का भवन निर्माणाधीन था। कार्य लगभग पूर्णता के स्तर पर था अर्थात स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण था एवं फिनिशिंग कार्य का निरीक्षण किया।कार्यदायी संस्था यूपी आरएनएसएस को एक माह में हैण्डओवर करने का निर्देश दिया। कार्यदाई संस्था द्वारा अस्वस्थ किया गया कि एक माह में हैंडओवर कर दिया जायेंगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...