*यातायात प्रभारी द्वारा सड़क सुरक्षा रैली को हरी झण्डी दिखा कर किया गया रवाना।* 

    संत कबीर नगर – आज दिनांक 17 जनवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अजीत चौहान के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात परमहंस व नेहरू युवा विभाग व एहसास डे केयर सेंटर द्वारा संयुक्तरुप से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बैंक चौराहे पर राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं/ शिक्षिकाओं के सहयोग से आयोजित यातायात जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया । सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आमजन की सुरक्षा एवं यातायात दुर्घटनाओं में कमी लाने की उद्देश्य से दिनांक 17 जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक जनपद के अन्य थानाक्षेत्रों में भी चलाया जाएगा । इसी कड़ी में आज कार्यक्रम में आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिये जागरूकता लाने हेतु जिलें में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया जिससे शहर के सार्वजनिक स्थानों पर यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जन जन में जागरूकता आए आमजन स्वयं की एवं दूसरो की जान की सुरक्षा का ध्यान रखते हुये वाहन चलाए । इसके साथ-साथ विभिन्न स्थानो पर दो पहिया वाहन चालको को हेलमेट लगाने,ट्रिपल सवारी न बिठाने, शराब पीकर वाहन न चलाने,बिना ड्राइविंग लाइसेंस व बिना बीमा वाहन न चलाने एवं 04 पहिया वाहन चालको को तय गति पर वाहन चलाने, सीट वेल्ट लगाकर वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी न चलने तथा कमर्शियल व्हीकल के पीछे रेडियम रिफ्लेक्‍टर लगाने के लिए भी राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा लोगो को जागरूक किया गया l प्रभारी यातायात द्वारा बताया गया कि सबसे अधिक युवा ही दुर्घटनाओं के शिकार होते पाए जाते है या फिर बिना हेलमेट के तेज रफ्तार से गाड़ी को चलाते है । सड़क सुरक्षा का दायित्व शासन एवं प्रशासन का ही नहीं बल्कि सभी का है कि लोग यातायात नियमों का पालन करे एवं लोगों से करने की अपील भी करे l जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके l इस कार्यक्रम में ऊषा वर्मा , गौरी, काजल, बिनु, अल्फिया नाज, पूर्णिमा,राम नरायण यादव,कन्हैया लाल, प्रशांत शुक्ला, आदर्श ,आशुतोष त्रिपाठी,प्रतिमा दुबे, आदि लोग मौजूद रहे l

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...