कटे विद्युत तार की चपेट में आने से युवक की मौत!! 

 बस्ती- वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भादी खुर्द का राजस्व पुरवा मंझरिया में रबिवार की सुबह लगभग नौ बजे एक युवक की घर में विद्युत चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुँची वाल्टरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया हैं।

मंझरिया गॉव निवासी त्रिलोकीनाथ पुत्र राम चरित्र जिनके घर का प्लस्टर का काम चल रहा था। घर पर मिस्त्री व मजदूर के पहुँचने के बाद त्रिलोकीनाथ नाश्ता करने हेतु नल पर हाथ धुलने पहुँचे। अभी ये अपना पैर नल के ऑगन में रखें ही थे, कि नीचे से गया कटे पंखे का तार इनके अंगूठे में छू गया और ये नीचे गिर पड़े। जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल लें जाया गया, जहॉ पर देखते ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को घर लाकर पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष मोतीचन्द मय फोर्स ने शव का पंचनामा कराना कराकर पीएम के लिए भेंज दिया गया हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिपंअ संजय चौधरी के पुत्र अखिलेश ऊर्फ विक्की चौधरी, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी द्वारा सांत्वना प्रदान किया गया।

 

चार बहनों में इकलौता भाई था त्रिलोकीनाथ

मृतक त्रिलोकी अपने मॉ-बॉप का इकलौता पुत्र तथा चार बहनों का इकलौता भाई था। त्रिलोकी की मौत से पिता राम चरित्र, माँ पुष्पा देवी, वहने गुलाबा, कपूरा, कमलेश, मिथलेश तथा पत्नी रनिया देवी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।

 

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक त्रिलोकीनाथ की पत्नी रनिया देवी पति के शव से लिपट कर रो रही थी कि अब मेरा व आपके दो बच्चें कृतिका चौधरी 3 वर्ष व देवेन्द्र प्रताप चौधरी 8 माह का क्या होगा। उठो जागों बच्चें आपको पुकार रहें हैं। ऐसा कह कर दहाड़े मार कर रो रहीं थी। वहाँ मौजूद लोगों की ऑखों से बरबश आंसू टपक रहें थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...