*श्री राम जानकी मंदिर खलीलाबाद में महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन व बाल्मीकि रामायण पाठ का किया गया आयोजन।*

संत कबीर नगर 17 अक्टूबर 2024 शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के कुशल मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर, खलीलाबाद में पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती व रामायण पाठ का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी नें महर्षि बाल्मीकी जयंती एवं रामायण पाठ कार्यक्रम का शुभारम्भ बाल्मीकी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करते हुए आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया।

जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने आदि कवि महर्षि बाल्मीकी जयंती के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकी जी अपने बचपन में धार्मिक कार्यों से बहुत दूर रहे, परन्तु जब उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ तब प्रभु श्री राम के शरण में चले गये और प्रभु की भक्ति में लीन हो गये। उन्होंने कहा कि प्रभु की भक्ति और आत्मशक्ति से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। महर्षि बाल्मीकी जी के जयन्ती के अवसर पर हम उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं।

महर्षि वाल्मीकि जयंती का यह कार्यक्रम सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दल ‘‘महेश मौर्या एण्ड लोक गीत पार्टी’’ के कलाकारों द्वारा महर्षि बाल्मीकि रामायण पाठ, भजन व भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर के महन्त श्रद्धेय श्री श्री 108 श्री कृष्ण मुरारी दास जी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, तहसीलदार सदर जनार्दन, खण्ड विकास अधिकारी खलीलाबाद आर0के0 पांडेय, विकास खंड कार्यालय खलीलाबाद से विंध्यवासिनी शुक्ला, नगर पालिका खलीलाबाद से गोरखनाथ यादव, पंकज कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य आगंन्तुक, सम्भ्रान्तजन एवं भक्तगण आदि उपस्थित

रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...