संत कबीर नगर – मिशन शक्ति के तहत आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर।

👉 बालिकाओं को अपने सुरक्षा के प्रति जागरुक रहने की जरूरत-महेंद्र कुमार सिंह।

👉 मिशन शक्ति के तहत अवध गर्ल्स इंटर कालेज कड़जा में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर।

संत कबीर नगर- आज दिनांक 18 दिसम्बर 2024 को मा0 जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में बुधवार को मिशन शक्ति के तहत अवध गर्ल्स इंटर कालेज, कड़जा सेमरियावां में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में बालिकाओं को अपने सुरक्षा के प्रति जागरुक रहने की जरुरत है।
उन्होंने कहा कि बच्चों को बैड टच और गुड टच के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी बताया। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के कानूनों के बारे में भी जानकारी दिया। चीफ डिफेंस काउंसिल अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने विधि के सामान्य सिद्धांतों के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने किसी अपराध के बाबत न्यायालय में अपनाए जाने वाले प्रक्रिया की जानकारी दिया। दुधारा ठानाके इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को डरने की जरूरत नही है। उन्हें अपने समस्याओं के बारे में बताना चाहिए। पुलिस स्तर पर उन्हें हर संभव सहायता मिलेगी। असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल मो.दानिश अहमद व जहीर अहमद ने बच्चों से संबंधित कानून के बारे में बताया। विद्यालय के पूर्व प्रबंधक अब्दुल हकीम ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य मो.नाज, अबू ओसामा, डा. इम्तियाज अहमद, तारिक अनवर, मो.ईशा, अबू हसन समेत अनेक छात्राएं उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...