संत कबीर नगर में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ,

संत कबीर नगर । उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया है कि आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उ0प्र0, कानपुर द्वारा संचालित योजनाओं के क्रम में वित्तीय वर्ष 2024-2025 हेतु दो साप्ताहिक उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिसमे प्रशिक्षणार्थियों को उद्योग निदेशालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी, जिससे शिक्षित बेरोजगारों को अपना स्वरोजगार स्थापित करने में उचित मार्गदर्शन मिल सकेगा।
उन्होंने बताया कि उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु जनपद के इच्छुक (पुरूष एवं महिला) लाभार्थियों से दिनांक 27.11.2024 तक आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जाते है। आवेदकों की शैक्षिक योग्यत्ता हाईस्कूल से ऊपर एवं आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी आवश्यक है।
प्रशिक्षणार्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। चयन हेतु साक्षात्कार दिनांक 28.11.2024 को जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, संत कबीर नगर में आयोजित किया जायेगा। आवेदक अपने शैक्षिक एवं अन्य प्रपत्रों के साथ कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, राजकीय औद्योगिक आस्थान, मुखलिसपुर रोड, नियर मधुकुंज टाकिज खलीलाबाद, संत कबीर नगर में पूर्वान्ह 11.00 बजे उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। आरक्षित वर्ग के लाभार्थियों को जाति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने पर चयन में वरियता प्रदान की जायेगी। आवेदन-पत्र किसी भी दिन कार्यालय कार्य दिवस में प्रस्तुत किये जा सकते है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...