सैनिक बन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

 

 

संत कबीर नगर : जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु कल्याण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया।
बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम मुख्य विकास अधिकारी एवं उपस्थित अन्य समस्त अधिकारी/पूर्व सैनिक का हार्दिक स्वागत, अभिनन्दन किया गया और उसके तत्पश्चात् पिछली सैनिक बन्धु की बैठक की समीक्षा भूतपूर्व सैनिक रमाकान्त, कल्याण संयोजक द्वारा किया गया ।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जनपद के शहीद सिपाही सत्यवान सिंह, वीर चक (मरणोपरान्त) की मूर्ति के बारे में, शहीद द्वार, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं विश्राम गृह के प्रोग्रेस, शहीद स्थल के Phase-II एन0सी0सी0 बटालियन की स्थापना, ई0सी0एच0एस0/इम्पैनल्ड अस्पताल तथा स्वतंत्रता एवं गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए पूर्व सैनिकों हेतु बजट पर चर्चा किया गया। भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को पेन्शन में आ रही समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में समस्त बैंकों के शाखा प्रबन्धक के साथ एक बैठक प्रस्तावित किया गया। पेंशन से सम्बन्धित पीसीडीए प्रयागराज रपर्श टीम के निमंत्रण पर चर्चा किया गया साथ ही साथ OROP-III जो 01 जुलाई 2024 से लागू है के बारे में चर्चा किया गया। इसी कम में यूपीसिडको को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द Building Hand Over करना सुनिश्चित करें। उद्घाटन के समय भूतपूर्व सैनिको/वीर नारियों की रैली का आयोजन किया जायेगा। पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर चर्चा किया गया और उसका निस्तारण जल्द से जल्द होने का आश्वासन दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने पूर्व सैनिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आश्वासन दिया कि आप लोगों के लिए किसी भी प्रकार की समस्या एवं वेलफेयर से सम्बन्धित है उसे तत्काल नियमानुसार कार्यवाही कर मामले का निस्तारण कराया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजीत चौहान, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी (पू0 कर्नल) बी0के0 शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, लीड बैंक अधिकारी पवन कुमार सिन्हा, अधिशासी अभियन्ता (विद्युत) राजेश कुमार, पंचायती राज विभाग से प्रदीप त्रिपाठी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं इस जनपद के भूतपूर्व सैनिक एवं सैनिक आश्रित/वीर नारियां उपस्थित रहीं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...