सामुहिक रोजा इफ्तार में दिखी गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल
संतकबीर नगर- मगहर-पीस पार्टी की तरफ से मगहर में गुरुवार को रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित हुई। जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अय्यूब सर्जन रहे। इफ्तार पार्टी में सर्व समाज के लोगों ने भागीदारी सुनिश्चित कर गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल पेश की।
पीस पार्टी के द्वारा मगहर कस्बे के शेरपुर रेहरवा में 19 वें रमजान पर रोजा इफ्तार पार्टी सम्पन्न हुई। इफ्तार के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अय्यूब सर्जन ने कहा कि रमजान का महीना रहमतो व बरकतो का महीना है। इस महीने में पाक कुरआन नाजिल हुई। इसलिए इस महीने की महत्ता बढ़ जाती है। इफ्तार पार्टी लोगो के बीच मतभेद भुलाकर एक दस्ताखान पर सभी को बैठने के साथ ही प्रेम व सद्भावना का संदेश भी देती है। इस दौरान जिला प्रभारी बृजेश निषाद, पूर्व चेयरमैन नुरुजज्मा अंसारी, मीनू सिंह, पंचराम चौहान, अफरोज बादल, पूर्व सभासद परवेज कौसर, हाजी मो. इलियास अंसारी, मो.शमसेर, परवेज अख्तर, नसीम अहमद, ओबैदुन्नबी, मुश्ताक खान आदि मौजूद रहे।