रथ हीलत जाये रथ डोलत जाये मईया खड़ी पर्वत पे……
देवी जागरण में गायकों व झांकियो ने भक्तो का मन मोहा
*_दिलशाद अहमद – आज का भारत लाइव_*
बहराइच।शहर के बशीरगंज मोहल्ले स्थित चंद्रनगर निषाद टोला के दुर्गा मंदिर परिसर में नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से मंगलवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता राम किशोर गुप्ता,जमुनहा ब्लॉक प्रमुख शिवम जायसवाल,जिला महामंत्री नन्हेलाल लोधी द्वारा शुभारम्भ किया गया। पूरी रात गायकों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान कलाकारों ने देवी गीत एवं झांकी प्रस्तुत कर श्रोताओं को पूरी रात बांधे रखा।देवी जागरण के मुख्य भजन गायक सुरेश बालेश्वर ने माता की आरती जागो जागो मईया हमार ऐ माई ज्वाला भवानी एवं गणेश वंदना के गीत गजानन आ जाओ से देवी जागरण का शुभारंभ किया। इसके बाद गायक राम गोपाल निराला, बीर, राजू, अंजली, रामकेश यादव आदि कलाकारों ने भी देवी गीत रथ हीलत जाये रथ डोलत जाये मईया खड़ी पर्वत पे, कबले आहियो ललन घर हे मईया, निमिया की डाल मईया, मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगे, राम आएँगे, अबकी नवरता में नयो नवरता रहिबे हे माता, सहित अन्य गीतों को गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देवी गीतों का सिलसिला रातभर जारी रखा तथा सभी भक्त पूरी रात नाचते झूमते झूमने रहे।इस दौरान दीपक महाकाल झाँकी ग्रुप कलाकारों ने कृष्ण और सुधामा की मित्रता को दर्शाया,दुर्गा मां के हाथो राक्षसों का नरसंघार ने विशेष कर अपनी ओर आकर्षित किया साथ ही भगवान गणेश, राधा कृष्ण, बाला जी महाराज, भगवान शिव, दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की झांकी प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।कार्यक्रम का नियोजन काली केवट मन्दिर समिति के अध्यक्ष सुनील केवट, महेश गुप्ता, पंकज केवट, सचिन श्रीवास्तव (पत्रकार),प्रदीप श्रीवास्तव (पत्रकार),रामकेश यादव ,राकेश केवट, संजय केवट, रामू केवट, श्याम बहादुर, ईश्वर केवट, मुकेश केवट, कमलेश, अरुण कश्यप, श्याम केवट, धर्मराज, सूरज, दिवाकर, गोलू केवट किशन आदि के द्वारा किया गया जिसमे रात भर हजारों की संख्या में भक्त देवी जागरण में झूमते रहे।