नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पाण्डेय के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

पार्टी कार्यालय पर मना जश्न,पटाखें, ढोल,नगाड़ो के आवाज से गूंजा पूरा शहर

ब्यूरो रिपोर्ट- कैलाश पति मौर्य

संतकबीर नगर –

आज दिनांक 22 मार्च 2025 को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय को पूर्व मंत्री अजय राय एवं एआईसीसी महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय की संस्तुति के बाद एआईसीसी संगठन महासचिव वेणुगोपाल द्वारा प्रवीण चन्द पाण्डेय को संतकबीरनगर में काग्रेस पार्टी का एक बार पुन: जिलाध्यक्ष बनाया गया। पार्टी ने भरोसा जताते हुए पुनः उन्हे जिलाध्यक्ष की कमान सौपी। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय के जिलाध्यक्ष बनने पर जनपद में प्रथम आगमन पर जगह- जगह पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीयो व शुभचिंतकों ने फूलमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। शहर के गोलाबाजार स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों, शुभचिन्तकों ने पटाखें फोड़, ढोल,नगाड़ो के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पाण्डेय ने कहा कि पार्टी ने जिस आशा व विश्वास के साथ पुनः मुझे जनपद का नेतृत्व करने का मौका पुनः दिया है। उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा।और कांग्रेस के नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। मा0 पाण्डेय ने कहा कि भाजपा के कुशासन के खिलाफ कांग्रेस जनों के साथ आवाज बुलंद कर जनता को न्याय दिलाने का कार्य करूँगा। जिले के एक एक कार्यकर्ता का उचित सम्मान करते हुए संगठन को नई ऊर्जा के साथ गति प्रदान करने का काम निश्चित तौर पर करेंगे। श्री पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से हमारे परिवार का कई पीढ़ियो से नाता है। हमारे बाबा स्वर्गीय धनुषधारी पाण्डेय कांग्रेस पार्टी से ही विधायक व मंत्री रहे। वही हमारे पिता कृष्णचन्द्र पाण्डेय दो बार सांसद रहे कांग्रेस पार्टी ने हमारे परिवार पर भरोसा जताते हुए मुझे पुन: नेतृत्व करने का मौका दिया है इसके लिए पार्टी हाईकमान का बहुत आभार है पार्टी के निर्देशो का पालन करते हुए आगे की जिम्मेदारी तय की जायेगी। इस अवसर पर , हाजी मुहम्मद नजीर, पूर्व विधायक अफसर यू अहमद, दिलशाद अफसर,डॉ अखिलेश शर्मा, विजय कुमार शुक्ला, सेराज अहमद, रियाज अहमद, इन्द्रकान्त मणि पाण्डेय,सुनील पाण्डेय, अहमद जमाल अंसारी, मुकेश भारती, महेश कुमार, राजाराम आर्या, अतीक सिद्दीकी,सतीश साहनी, सूर्य प्रकाश , दुर्गेश, आलोक राय, विजय पाण्डेय, संतोष यादव, पवन जी,जमाल कुरैशी, सहित हजारों लोगों ने फूल माला पहनाकर बधाई दी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...