नाबालिग को भागने व दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित युवक को किया गया गिरफ्तार।
*संत कबीर नगर*महुली थानांतर्गत जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित युवक किशन गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता निवासी जसुईदेवघटा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर का निवासी हैं आज 10 दिसंबर 2024 को बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत थाना महुली के उ0नि0 सत्येन्द्र यादव, का0 विजय गौतम । द्वारा किशन गुप्ता को महुली बाजार के तिराहे से मु0अ0स0 418/2024 धारा 137(2),87,65(1),351(3) के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनांक 18.11.2024 को थाना महुली पर वादिनी की नाबालिग पुत्री को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 11.11.2024 को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना महुली पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी की गयी तथा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर आज दिनांक 10.12.2024 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया ।

