मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 67मरीजों को मिला स्वास्थ्य सुविधा का लाभ !!

संतकबीर नगर -मगहर !नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर में रविवार को चिकित्साधिकारी डा. एसडी सिंह व डा. मनस्विता की देख रेख में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 67 मरीजों का उपचार हुआ। जब कि 23 लोगों ने खून की जांच कराई। इनमें निःशुल्क दवायें भी वितरित की गई।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एसडी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 67 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान बुखार, खांसी, ब्लड प्रेशर, ब्लड की भी जांच की गयी।जांच के बाद उनमें निःशुल्क दवायें भी वितरित की गई है। उन्होने बताया कि इस मौसम में उबले व साफ पानी का सेवन करते रहें। इस समय वाइरल फीवर, खांसी, सर्दी, जुकाम, खुजली, सुगर, फोड़े फुंसी के मरीज आ रहे हैं।बच्चों में फीवर, दस्त, छोटी छोटी फुंसी, खांसी की भी शिकायत आ रही है। साथ ही सुगर, ब्लडप्रेशर, सर्वाइकल, न्यूरो से सम्बंधित मरीज भी आ रहे हैं। जिनका मर्ज के हिसाब से इलाज किया जा रहा है। बाकी सीएचसी ख़लीलाबाद के लिये भेज दिया जाता है। महिला चिकित्साधिकारी डाक्टर मनस्विता ने बताया कि महिलाओं में ब्लड प्रेशर, सुगर, ज्यादातर लिकोरिया, कमर दर्द, पीरियड, प्रेग्नेंसी दर्द आदि बीमारियों के मरीज आ रहे हैं। ऐसे मरीज इससे बचाव करने के लिये साफ सफाई रखें और नियमित जांच कराते रहें। समय से दवाई का सेवन करते रहें। लैबटेक्नीशियन शिवनन्दन ने बताया कि चिकित्सालय में लगभग17प्रकार की ब्लड के जांच की सुविधा उपलब्ध है।सुगर, कफ आदि की जांच की जाती है। रविवार को कुल 23मरीजो के ब्लड के सेम्पल लेकर जांच की गई। इस मौके पर फार्मासिस्ट एसपी यादव, एलटी शिव नन्दन, जीएनएम शालिनी पांडेय, एएनएम ललिता, स्टाफ नर्स आशा यादव, जीएनएम हरिकेश, आनन्द कुमार, सुनील आदि लोग मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...