मानसिक रूप से बिमार किशोर ने लगाया फांसी, मौत

गॉव के शमशान में परिजनों ने जलाया किशोर का शव

बस्ती-

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रसना गॉव में बीते सोमवार की देर रात्रि एक किशोर अपने सीढ़ी के छज्जे की सरिया में फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया हैं। मंगलवार की भोर में बड़ा भाई रवि जब छ्त पर जाने के लिए सीढ़ी पर चढ़ा तो छोटे भाई के लटकते शव को देंखकर शोर मचाया। इसके बाद परिजन किशोर के शव को गॉव के श्मसान घाट पर लें जाकर अंतिम दाह संस्कार कर दिये। जिसकी सूचना किसी ने पुरानी बस्ती थाने व डायल 112 को फोन कर घटना से अवगत कराया गया। उसके वाद अपना मोबाइल स्वीचऑफ कर लिया। सूचना पर जब तक पुलिस श्मसान घाट पहुँचती तब शव जलकर राख हो गया था।

थाना क्षेत्र के रसनी गॉव निवासी शिवा पुत्र शिव कुमार 11 वर्ष जो कक्षा 8 का छात्र था। बीती रात्रि इसने अपने घर के सीढ़ी के छज्जें में लगे सरिया में साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया जिसमें इसकी मौत हो गई। इस संबंध में पिता शिवकुमार व भाई रवि ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मेरे छोटे बेटे शिवा का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। कब क्या कर जाता था, कोई भरोसा नहीं रहता था।माँ संगीता देवी ने बताया कि ये अपने घर के छ्त पर से तीन वार नीचे जमीन पर गिर चुका था। ये गॉव के चौराहें पर स्थित द्वारिका नाथ लघु माध्यमिक विद्यालय रसना में कक्षा 8 में पढ़ता था। रोते हुए माँ संगीता ने कहा कि हमेशा इसके आगे पीछे लगी रहती थी। कव इसने फांसी लगा लिया कि हम परिवार के लोग जान ही नहीं पाएं। इस संबंध में पिता ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि विमारी की वजह से अक्सर मेरा बेटा शिवा परेशान रहता था। जिसकी दवा बस्ती, ग़ोरखपुर, संतकबीर नगर व जो जहॉ बताया वहॉ लेकर गई। पर, थोडा होने के बाद फिर उसी दशा में पहुँच जाता था।

एसआई राधेश्याम यादव ने बताया कि घर व गॉव के लोगों ने बताया हैं कि मृतक किशोर शिवा की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। मृतक किशोर शिवा के माता, पिता व भाई ने कोई कानूनी कार्यवाहीं नहीं चाहते हैं का लिखित प्रार्थना-पत्र दिया हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...