मगहर में घर-घरआयुष्मान कार्ड बना रहे युवक को मोहल्ले वासियों ने पुलिस को सौंपा !
संतकबीर नगर -मगहर।
मगहर कस्बे में मात्र बीस रुपये लेकर आयुष्मान कार्ड बना रहे युवक को पकड़कर पब्लिक ने पुलिस को सौंप दिया। जिसके पास कोई पहचान सम्बंधी कागजात नही था। इस पर लोगो को संदेह हुआ और पुलिस को बुलाकर सौंप उसे दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
नगर पंचायत मगहर के नई बाजार में स्थित एक व्यक्ति ने आयुष्मान कार्ड बनाने का हवाला देकर गुरुवार एक घर में पहुंच गया। उक्त युवक ने अपना नाम राजकुमार पाण्डेय निवासी गोरखपुर बताते हुए कहा कि कारवी कम्पनी का कर्मचारी है। जिसने 15 दिन पूर्व कम्पनी ज्वाईन की है। जो आयुष्मान कार्ड के लिए घर घर जाकर रजिस्ट्रेशन कर रहा है और केवल आधार कार्ड नम्बर व मोबाईल नम्बर ले रहा है। जिसके लिए मात्र बीस रुपया शुल्क ले रहा है। जो पन्द्रह दिन में डाक द्वारा लाभार्थियों को मिल जायेगा। इसके लिए मात्र कुछ ही लोगो ने रजिस्ट्रेशन कराया तभी भारी संख्या में मोहल्ले के लोग इकठ्ठा हो गये और उक्त युवक से पूछताछ करने लगे। जिसके पास न तो खुद का आधार, कम्पनी का अथार्टी लेटर न ही आई कार्ड मिला तो लोगो को शक पैदा हो गया और पूछताछ करने लगे। जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे पूछताछ के लिए चौकी ले आई। मगहर चौकी के सब इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि पकड़े गये युवक से पूछताछ की जा रही है। जिससे वास्तविकता सामने आ सके। मामले को लेकर तहरीर नही मिली है। जिससे आगे की कार्यवाही की जाये।
Trending
- Borderlands 4 Bypass Fix FLT Release PC Version Multilingual
- Death Stranding 2: On The Beach Cracked FLT Release 5.1-Surround
- Grand Theft Auto VI Steam Rip Verified for PC High-Bitrate
- Microsoft Office 2019 (P2P)
- Quantum Break EMPRESS Crack FitGirl Repack Multilingual 2026
- Fallout 4 DODI Repack Bypass Steam Windows 2026
- Microsoft Office 2016 Patched Version Italian Insider [KMS-VL-ALL] Pre-Activated Command
- WinUtilities Crack + Keygen Universal [x86x64] Full Bypass

