मानसून के यू-टर्न लेने से कई जिलों में भारी बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त,धान की खड़ी फसलें गिरी

 

उत्तर प्रदेश में मानसून के यू-टर्न लेने से बीते 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश हुई है। इसके चलते कई जगह जलभराव हुआ तो कई जिलों में धान की खड़ी फसल गिर गई। गरज-चमक के साथ हुई भारी बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो दी है पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

 

प्रदेश के तराई क्षेत्र के महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक गरज चमक के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, पूर्वी, तराई और अवध क्षेत्र के लगभग 30 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम के कुछ जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश में अगले 24 घंटे बादल जमकर बरसेंगे। शुक्रवार को गोरखपुर, महराजगंज, सुल्तानपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़ आदि में अच्छी बारिश हुई।

 

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां बृहस्पतिवार शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शुक्रवार तक जारी रहा। सुबह से हुई बारिश से पूरा शहर सराबोर हो गया। बारिश के साथ तेज हवाओं ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक एम दानिश के मुताबिक शनिवार को भी कमोबेश मौसम ऐसा ही रहने वाला है। रविवार से बारिश के कमजोर पड़ने के संकेत हैं। हालांकि, रविवार को भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट बारिश जारी रहने के आसार हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...