मा0 उपाध्यक्ष गोसेवा आयोग, उ0प्र0 की अध्यक्षता में गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।! 

गौ माता की सेवा से हमारे संस्कार एवं संस्कृति की रक्षा होगी-मा0 उपाध्यक्ष।

 संत कबीर नगर । मा0 उपाध्यक्ष गोसेवा आयोग, उ0प्र0 श्री महेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम मा0 उपाध्यक्ष गोसेवा आयोग, उ0प्र0 श्री महेश कुमार शुक्ल को मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मा0 उपाध्यक्ष गोसेवा आयोग ने बताया कि गौवंश के संरक्षण हेतु मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा गोसेवा आयोग का गठन करके गोवंशों को संरक्षित करने के लिए छुट्टे पशुओं को वृहद टीम के आधार पर ग्राम प्रधानों के माध्यम से समिति गठित करके गौशाला में संरक्षित किया जा रहा है।, सभी ग्राम पंचायतों में 15 लोगो की टीम बनाने का निर्देश दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद के गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों हेतु हरा चारा उगाने के दृष्टिगत जमीन चिन्हित कर हरा चारा उगाया जा रहा है तथा शेष हेतु जमीन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की दिशा में प्रयास जारी है।

मा0 उपाध्यक्ष ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित समस्त पशु चिकित्साधिकारियों से उनके अन्तर्गत आने वाले गोशालाओं में गोवंशों की स्थिति, स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर मार्ग दर्शन किया तथा कहा कि गोशालाओं एवं पशु चिकित्साधिकारियों की संख्या के उचित अनुपात में संरक्षण एवं देख-रेख की जिम्मेदारी सौपी जाए।

किसानों को मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत गोवंशों का पालन एवं सेवा करने हेतु प्रेरित करने का भी सुझाव दिया ! उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर एक कन्ट्रोल रूम भी बनाया जाए जिसका नम्बर सभी जनपद वासियों को मीडिया के माध्यम से प्रचारित किया जाए, जिससे कोई भी व्यक्ति यह सूचना दे सके कि कही पर कोई गोवंश पीड़ित/घायल अवस्था में यदि पाया जाता है तो उसे पशु चिकित्सालय ले जाकर इलाज कराते हुए गोशालाओं में संरक्षित किया जाए।

मा0 उपाध्यक्ष जी ने आवश्यकता पड़ने पर गोवंशों के आकस्मिक इलाज हेतु पशु एम्बुलेंस की व्यवस्था बनाई जाने के दृष्टिगत प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। बैठक में गौ आश्रय स्थलों एवं गौ शालाओं में उपलब्ध सुविधिाओं से सम्बंधित आकड़ेवार पीपीटी बना कर समीक्षा करने की बात कही गयी । इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 एस0के0 तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, अपर उप जिलाधिकारी अरूण कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अजीत चौहान, जिला कृषि अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल, अधिशाषी अभियन्ता नगर पालिका अवधेश भारती, डिप्टी सीबीओ डा0 सजीत कुमार सिंह, डा0 सुरेश कुमार तिवारी, खण्ड विकास अधिकारीगण, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित पशु चिकित्साधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...