कृषि निवेश मेला एवं किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन ! 

फसल अवशेष न जलाएं जाने की दिलाई गई शपथ ! 

    बस्ती- विकास खंड साऊंघाट के ब्लाँक सभागार में कृषि सूचना तंत्र एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत कृषि निवेश मेले का आयोजन एडीओ एजी सूरज कुमार वर्मा के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाँक प्रमुख अभिषेक कुमार द्वारा मेले का उदघाटन किया गया। मेले में कृषि विभाग साऊंघाट के प्रभारी हरिलाल जैसवार द्वारा कृषि संबंधी बीज व दवाईयों आदि के बारे में जानकारी दिया गया। किसानों को गेहूँ, गन्ना व सरसों के बीजों बुवाई समय से करने की सलाह दी गई हैं।

मुख्य अतिथि ब्लॉंक प्रमुख अभिषेक कुमार व बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश की 70 प्रतिशत आवादी खेती किसानी पर निर्भर हैं। किसानों के बल पर ही देश प्रदेश की अर्थव्यवस्था टिकी हुई हैं। देश प्रदेश की भाजपा सरकार हर पल आपके हित व लाभ को ध्यान में रखते हुए तमाम कृषि संबंधी योजनाओं आदि का सफल संचालन किया जा रहा हैं। एडीओ कृषि सूरज वर्मा द्वारा खेतीबारी से संबंधित किसानों को विविध जानकारी प्रदान किया गया हैं। कहा कि इस समय गेहूँ, चना, मटर, सरसो, लाही, मंसूर व जौ की बुवाई किया जाना हैं। कहा कि सरकार द्वारा व्यापक बहुलीकरण, कम्पोस्टिंग, छिड़काव, ड्रिप सिचाई तथा बीज उपचार आदि की व्यवस्था व संचालन किसानों के मध्य विभिन्न जानकारी प्रदान कर किसानों की आय दोगुनी की जा रहीं है। विषय बस्तु विशेषज्ञ रामचन्दर चौधरी, एडीओ अशोक यादव, प्रशान्त खरे, प्रदीप चौधरी, शिवपाल यादव ने इन सीटू योजनान्तर्गत फसल अवशेष न जलाने के संबंध में विभिन्न लाभों के बारें में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं मृदा प्रबंधन की भी जानकारी दी गई।

इस दौरान एडीओ पंचायत नंदलाल राम, अनुपम कुमार, महेश वर्मा, सुभाषचन्द्र, लालजी कन्नौजिया, सुशील कुमार, सुभाषचन्द निरंकारी, रजवंत यादव, बीएमएम सतीश सिंह, राजमणि सहित लोग मौजूद रहें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...