कोर्ट के आदेश पर आधा दर्जन के विरुद्ध मुकदमा

संत कबीर नगर ।थाना क्षेत्र के ढोढ़या निवासी आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया हैं।
कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र मे ढोढया ( कानापार ) निवासी अगर्दी पुत्र लालसा यादव ने उल्लेख किया हैं कि गांव के रूद्रेश यादव, रितेश यादव, मुकेश यादव, हरिकेश यादव, सुनील यादव व सुखारी यादव काफी मनबढ़, दबंग तथा अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं। इन सभी का सम्बन्ध असामजिक व्यक्तियो से है। आये दिन लोगो को मारने पीटने व परेशान करने की नियत से अपशब्द कहना , झगड़ा लड़ाई करना इन लोगो का प्रवृत्ति बन गई है। 11 सितंबर 24 को गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान ढोढ़या नहर पर रात्रि 10 बजे रूद्रेश यादव आदि लोग मेरे पौत्रों को अपशब्द कहने लगे। मना करने पर रूदेश यादव आग बबूला हो गये। अपशब्द कहते हुए मारने के लिए ललकारा।उक्त सभी लोग लाठी – डंडा से मेरे पौत्र अमरेश, आकाश व विनीत को मारने पीटने लगे। अमरेश को काफी गम्भीर चोटे आयी। शोर सुनकर मौके पर गांव के तमाम लोग छुड़ाने लगे और इन लोगो ने घटना देखा और बीच बचाव किया तब जाकर अमरेश आदि की जान बची। रितेश यादव ने अमरेश की जेब से पांच सौ रूपया निकाल लिया। जाते समय जान से मारने की धमकी दिये। घटना की सुचना उसी दिन थाना बखिरा पर दिया लेकिन पुलिस ने महेन्द्र यादव के कहने पर रिपोर्ट नही दर्ज किया और न ही मेडिकल करवाया। जरिये डाक से पुलिस अधीक्षक को 24 सितंबर को दिया। वहा से भी कोई कार्यवाही नही हुई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...