*किसान सम्मान निधि के 18 वीं किस्त के लिए जारी है डेटा ई के.वाई.सी.*

 

*संत कबीर नगर * 19 अक्टूबर 2024 उप कृषि निदेशक डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया है कि 18वीं किस्त से पहले जनपद में कुल 29400 किसानों का डाटा ई-के0वाई0सी0 हेतु लंबित था। जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा समस्त ग्राम पंचायत सहायक, कृषि तकनीकी सहायक कर्मचारियों की गांववार ड्यूटी लगाई गई। जिसमें इनके द्वारा अब तक कुल 13810 किसानों का ई-के0वाई0सी0 कराया जा चुका है। शेष किसान गांव से बाहर मुंबई, दिल्ली इत्यादि जगहों पर परिवार सहित रोजगार के लिए गए हुए हैं जिनसे दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर ई-के0वाई0सी0 कराए जाने हेतु कहा जा रहा है। पीएम किसान का कार्य किए जाने हेतु जनपद स्तर पर उप कृषि निदेशक कार्यालय कृषि भवन संत कबीर नगर में हेल्प डेस्क एवं समस्त विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भंडार पर नियमित रूप से कैंप संचालित हैं, जिन पर किसान संपर्क कर पीएम किसान संबंधी समस्याओं का निवारण कर रहे हैं। ऐसे किसान स्वयं भी भारत सरकार की वेबसाइट पीएम किसान पर जाकर अपना आधार नंबर अंकित करते हुए अपने पंजीकरण का विवरण चेक कर सकते हैं साथ ही यदि उनकी ई-के0 वाई0सी0 नहीं हुई है तो उसमें आधार नंबर डालते हुए ई-के0वाई0सी0 कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा सभी पात्र किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिए जाने हेतु ई-के0वाई0सी0 का अभियान चलाया गया है जो किसान आपत्र है वह स्वयं इस माध्यम से बाहर हो जाएंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...