खाइनारा गांव के पास मनोरमा नदी में किशोरी का मिला शव
पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिंजवाया
किशोरी की पहचान अफसाना निवासिनी पटना थाना पैकोलिया के रूप में हुई
मनोरमा नदी के पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस
बस्ती-बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के खाईनारा गांव के पास मनोरमा नदी में शुक्रवार को दोपहर बाद एक शव नदी में उतराता हुआ मिला। जिसे सेमरा पुरे प्रसाद थाना कलवारी के ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणो ने इसकी सूचना कलवारी पुलिस को दिया। मौके पर थानाध्यक्ष कलवारी जनार्दन प्रसाद व सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी पंहुचे। नदी तट पर मौजूद लोगो ने शव को देख कर चर्चा करने लगे कि यह वही युवती हैं जिसका प्रेम प्रसंग पकड़ी मिश्राइन निवासी सूरज के साथ चल रहा था। शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे शव को नदी से बाहर निकलवाया गया। प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया धर्मेन्द्र कुमार युवती के भाई व कुछ अन्य लोगो के साथ घटना स्थल पंहुचे। शव को देंखते ही भाई रईश ने अपनी बहन 17 वर्षिया अफसाना निवासिनी पटना थाना पैकोलिया के रूप में पहचान किया। भाई ने एएसपी ओम प्रकाश सिंह को बताया कि सूरज का ननिहाल उसके गांव में है। वह वहीं रहता था। बहन व उसके बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी होने के बाद उसने उसको डाटा समझाया था। इस बात की जानकारी सूरज के मामा को हुई तो उसे अपने घर से भगा दिया। बावजूद इसके वह उसके घर आता रहता था तथा फोन पर बहन से बात करता था। सूरज छोटी बहन से उसका आधार कार्ड मांग कर जन्म तिथि बढ़वा कर शादी की बात करता था। इसी बीच सूरज ने धमकी दिया था कि वह उसके साथ नहीं आयेगी तो वह जहर खा लेगा।
18 मार्च को दिन में लगभग साढ़े ग्यारह बजे अफसाना घर की मोबाइल व एक सौ रूपये लेकर निकली थी। घर से जाते समय छोटी बहन ने देख लिया था। हम लोगो ने पुलिस को पूरे घटना के बारे में बताया था। 19 मार्च को सूरज के मामा को जानकारी हुई, तो उन्होने फोन कर पता किया। तो, सूरज ने बताया कि उसके बाबा की तबियत खराब है, मुम्बई जा रहा है। उसके बाद उसने उससे कहा कि तुम जहा हो, वहीं उतर जाओं। मामा ने पुलिस से संपर्क किया तो पुलिस ने मनकापुर जीआरपी की मदद से उसे पकड़ लिया। घटना स्थल पर यह भी चर्चा हो रहा था कि पैकोलिया पुलिस ने कल सूरज के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर, आज जहां शव मिला है उसको लेकर वहीं आयी भी थी। फिलहाल इस प्रेम संबंध या अन्य साजिश के तहत हुई इस हत्या की चर्चा जोरों पर हैं।