*संतकबीरनगर – कलेक्ट्रेट परिसर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की गोष्ठी का किया गया आयोजन ।*

👉 *जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की गोष्ठी का किया गया आयोजन*

आज दिनांक 22 दिसंबर 2024 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर *श्री महेन्द्र सिंह तंवर* व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री सत्यजीत गुप्ता* द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा बरदहिया बाजार में सड़कों के किनारे आवागमन को सुगम बनाने के दृष्टिगत सड़कों के किनारे सटाकर दुकान लगाने वालों को एक बॉर्डर लाइन निर्धारित करते हुए उसके पीछे ही दुकान लगाने की अनुमति दी जाए । गोष्ठी के दौरान व्यापार मंडल से समागम कर सड़क के किनारों पर दुकान लगाने की सीमा निर्धारित कर दी जाए । बैठक में महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के मुख्य चौराहों पर यातायात के समुचित व्यवस्था हेतु ट्रैफिक लाईट की व्यवस्था करायी जाये तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से सम्बंधित संकेतको को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए । महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लूडी एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि विशेष रूप से शहर के चौराहों एवं सकरी सड़कों को चौड़ीकरण करने की ऐसी योजना बनाई जाए जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या न हो । महोदय ने जनपद में टैक्सी स्टैण्ड का संचालन सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिये । शहर में आवश्यकतानुसार और स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु नगर पालिका के अधिकारी को निर्देशित किया । महोदय ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर टेबल टॉप रम्बल स्ट्रिप बनाया जाय एवं सीट बेल्ट व हेलमेट का पालन करने हेतु प्रचार-प्रसार किया जाय तथा सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग न करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही एवं नियमानुसार चालान भी किया जाय। महोदय ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त विभाग सड़क सुरक्षा सम्बंधित नियमों का पालन करने के दृष्टिगत छात्र/छात्राओं सहित आम नागरिका को प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से जागरूक करें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद/यातायात *श्री अजीत चौहान*, एआरटीओ सुश्री *प्रियम्बदा सिंह* यातायात प्रभारी *श्री परमहंस* सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...