*जिला कारागार में संविधान दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम* 

 

👉 *संविधान न केवल एक दस्तावेज बल्कि राष्ट्र निर्माण का मार्गदर्शक-एडीजे*

👉 *अधिकारियों समेत कैदियों ने ली संविधान प्रस्तावना की शपथ।*

 

संत कबीर नगर । मा0 जिला जज अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में संविधान दिवस पर जिला कारागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिकारियों समेत कैदियों ने संविधान के प्रस्तावना को दुहराया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज ही नही है बल्कि यह राष्ट्र के निर्माण का मार्गदर्शक है।

उन्होंने जिला कारागार में निरुद्ध कैदियों की समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज पूरा राष्ट्र 75 वें संविधान दिवस को मना रहा है। देश का संविधान भारत के नागरिकों की रक्षा और उत्थान के लिए है। इसकी रक्षा और सम्मान करना देश का कर्तव्य है। जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह व हरिकेश तथा गीतारानी ने संविधान सभा के अध्यक्ष डा. भीमराव आंबेडकर के पदचिन्हों पर चलने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें न केवल अपने संवैधानिक दायित्वों की याद दिलानी चाहिए, बल्कि समाज में समरसता, समानता और न्याय की भावना को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान जेल के पैरालीगल वालंटियर्स, वीरेंद्र कुमार, महेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार सहित कैदी आदि उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...