*जनपद मे कृषि अधिकारी के तत्वाधान मे चलाया गया छापेमारी अभियान* 

 

जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर जनपद में बीज एवं कीटनाशक प्रतिष्ठानों पर बीज/ कीटनाशकों की गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु एवं कालाबाजारी रोकने हेतु औचक छापामार कार्यवाही संपादित किया गया।

उन्होंने बताया कि रबी सीजन में बुवाई का कार्य जारी होने के कारण खाद के साथ साथ बीज एवं कीटनाशक की मांग भी बढ़ गई है। नकली बीजों एवं कीटनाशक की सघन जांच हेतु जनपद के तहसील खलीलाबाद शहर स्थित बीज एवं कीटनाशक की 08 दुकानों का निरक्षण कर 05 नमूने गेहूं और 02 नमूने सरसों के साथ साथ 02 कीटनाशक के नमूने को संग्रहित किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी के यहां स्टॉक बोर्ड पर रेट लिस्ट लगी पाई गयी।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण/जांच किए गए प्रमुख प्रतिष्ठानों में फैजाबाद बीज भंडार, सत्यम बीज भंडार , मौर्य बीज भंडार, अमर सीड कंपनी, चौधरी खाद बीज भंडार, रमेश बीज भंडार, कृष्ण गोपाल बीज भंडार आदि का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी समय-समय पर छापामार अभियान चलाया जाएगा। कहीं भी किसानों द्वारा की गई शिकायत सही पाई जाने पर संबंधित के खिलाफ उचित कार्यवाही संपादित की जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...