जनपद बहराइच व श्रावस्ती के माननीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ फिल्म का किया अवलोकन
ब्यूरो दिलशाद अहमद- आज का भारत लाइव
बहराइच 21 नवम्बर। फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ को बृहस्पतिवार को उ.प्र. के सभी जनपद के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। अभिनेता विक्रांत मैसी की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ गोधरा कांड की घटना पर आधारित है। देश के मा0 प्रधानमंत्री जी से लेकर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ने भी फिल्म को देखकर इसकी सराहना की है।
इसी क्रम में आज जनपद बहराइच व श्रावस्ती के माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों ने भी फिल्म देखकर उसकी सराहना की। फिल्म का प्रसारण सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा बहराइच स्थित के-सिनेमा (कुमार पिक्चर पैलेस) में किया गया। जिसका मा० सांसदगण/विधायकगण/अध्यक्ष जिला पंचायत/नगर पालिका/नगर पंचायत/जनप्रतिनिधिगण/पाटी पदाधिकारीगण/सहयोगी दलो द्वारा देखा गया। जिसकी लोगों ने खूब सराहना भी की।
कोल्डवेव से पशुओं को बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
पशुओं की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें: सीवीओ
बहराइच 21 नवम्बर। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कड़ाके की ठंड (कोल्डवेव) के दौरान पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पशुओं को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए विशेष देखभाल की आवश्यकता है। पशुओं को दिन में धूप में रखने और रात से सुबह तक काऊकोट या झोले का उपयोग करके ढकने की सलाह दी गई है। पशुशाला को ठंडी हवा से बचाने के लिए तिरपाल लगाना चाहिए, साथ ही दरवाजे, खिड़कियां और रोशनदान को टाट या बोरे से ढक देना चाहिए।
       पशुओं को पर्याप्त मात्रा में ताजा और स्वच्छ पानी पिलाने पर जोर दिया गया है। ठंड बढ़ने पर गुनगुने पानी का भी उपयोग किया जा सकता है। कोल्डवेव के कारण पशुओं की श्वसन दर में कमी आ सकती है और शरीर का तापमान 99 डिग्री से. से 100 डिग्री से. तक हो सकता है। ऐसे में पशुओं को कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और अन्य आवश्यक दवाएं दी जानी चाहिए। ठंड के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखना आवश्यक है। पशुओं को खुरपका-मुंहपका, एचएस, बकरियों में पीपीआर, ईटी और स्वाइन फीवर जैसी बीमारियों से बचाने के लिए पशु चिकित्सालय में उपलब्ध टीके अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि रात में पशुओं को खुले स्थान पर न रखें और ठंडे पानी से नहलाने से बचें। पशु बाड़े की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का आग्रह करते हुए उन्होंने बताया कि गोबर और मूत्र के निकास की उचित व्यवस्था करें और बाड़े को सूखा रखें। पशुओं को संतुलित आहार दें और उनके भोजन में खली, दाने और अजवाइन-गुड़ का उपयोग बढ़ाएं। ठंड लगने की स्थिति में तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क करें। पशु चिकित्सालयों में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। पशुपालकों को सलाह दी गई है कि वे ठंड से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति सतर्क रहें और किसी भी समस्या के लिए पशु चिकित्सा अधिकारियों से संपर्क करें।
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...