जमदाशाही के चुनावी बॉग में हुआ प्रदेश स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता

प्रदेश की आठ नामी टीमों के बीच हुआ कांटे का टक्कर !

*आजमगढ की दो टीमें कटौली व बमहुर के बीच खेला गया फाइनल टूर्नामेंट *

*कटौली की टीम ने बमहुर को हरा कर बनी विजेता !

बस्ती-*विकास क्षेत्र साऊंघाट की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जमदाशाही के चुनावी बॉग में इंडियन सी फुड कार्पोरेशन के सदस्य हाजी शहनशाह खान के सौजन्य से प्रदेश स्तरीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि ब्लाँक प्रमुख साऊंघाट अभिषेक कुमार व बिशिष्ट अतिथि सांसद रामप्रसाद चौधरी रहें। इस बालीवाल खेल प्रतियोगिता में प्रदेश की आठ टीमें कटौली माज एण्ड कंपनी आजमगढ़, बमहुर क्लब आजमगढ़, एसवीसी टीम बरेली, इलाहबाद हॉस्टेल, हरियाणवी टीम हरियाणा, देवरिया हॉस्टेल, बरेली क्लब टीम, अमरडोफा व शाही बालीबाल क्लब जमदाशाही बस्ती ने प्रतियोरिता में प्रतिभाग किया हैं। सभी टीमें एक दूसरे से जमकर खेलते हुए फाइनल में जगह बनाने की कड़ी मेहनत करते रहें। पहला सेमी फाइनल कटौली आजमगढ़ व एसवीसी टीम बरेली के बीच खेला गया। जिसमें कटौली की टीम जीत दर्ज कर फाइनल में पहुँची। अंत में आजमगढ़ की कटौली माज एण्ड कंपनी व आजमगढ़ की ही टीम बमहुर क्लब के बीच फाइनल बॉलीबाल मैच खेला गया हैं। फाइनल टुर्नामेंट में कटौली की टीम ने बमहुर की टीम को सीधे सेटो में 21-17 व दूसरा डिफरेंस ऑफ टू में 22-20 से कटौली की टीम ने जीत दर्ज किया है। जिसमें कटौली टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 35 हजार नगद व चमचमाती ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता बमहुर की टीम को 30 हजार नगद व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शेष छः टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मान जनक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डे-नाइट के इस प्रतियोगिता में दर्शकों की काफी भीड़ खेल समाप्ति तक जुटी रहीं हैं। भयानक गलन को दरकिनार कर प्रतियोगिता का आनन्द खेल प्रेमियों द्वारा लिया गया।
सांसद रामप्रसाद चौधरी, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, ब्लॉंक प्रमुख अभिषेक कुमार, प्रबंधक व पूर्व जिपंस हरिशंकर चौधरी, रफीक सेठ, अध्यक्ष जिपं संजय चौधरी, अब्दुल सलाम खान, मौलाना मोहम्मद अयूब खान, ग्राम प्रधान मरगूब अहमद खान, फैय्याज अहमद द्वारा ख़िलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ कराया गया।
इस प्रदेश स्तरीय बालीबाल टूर्नामेंट में मुहम्मद मुकीम खान, मो० हस्सान, सलमान सिददीकी, राशिद अहमद खान, रिजवान अहमद, खुस्तर मलिक, रेहान सिददीकी, उजैफान खान, इस्तेखार सिददीकी की अहम भूमिका रहीं हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...