गुरुकुल इनलाइटेंड में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

अशोक चौधरी

गोरखपुर भवानीपुर स्थित गुरुकुल इनलाइटेंड पब्लिक स्कूल में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर बलराम सिंह और शिक्षकों ने बच्चों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की सहायक अध्यापिकाओं शिप्रा सिंह, निधि त्रिपाठी और शिवांगी की विशेष प्रार्थना से हुआ।
इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने ‘विश यू मेरी क्रिसमस’ और ‘मैरी मैरी क्रिसमस’ जैसे गीतों के माध्यम से और नाटकों के जरिए यीशु मसीह के प्रेम और शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। सांता क्लॉज के आगमन से बच्चे बेहद उत्साहित हुए। सांता क्लॉज ने सभी बच्चों को टॉफी और चॉकलेट वितरित किए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक बलराम सिंह ने कहा, “क्रिसमस प्रेम, शांति और खुशियां बांटने का पर्व है।” उन्होंने बच्चों को सत्य मार्ग पर चलने और सभी के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों की मदद भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों कितनी भी विपरीत क्यों न हों, हमें सच्चाई का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि ईश्वर हमेशा सच्चे और अच्छे लोगों की मदद करते हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के कई शिक्षकों और छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...