ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन खलीलाबाद तहसील ईकाई की बैठक सम्पन्न !

मगहर । संत कबीर नगर –ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई खलीलाबाद की बैठक कर संगठन का चुनाव किया गया।जीपीए के जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता ब्लॉक सभागार में बैठक हुई।संगठन के चुनाव प्रभारी आफताब आलम अंसारी एवं चुनाव अधिकारी के के निर्भीक की देख रेख में निर्विरोध संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कल्पित हॉस्पिटल की एमडी डा सोनी सिंह ने कहा कि पत्रकारिता एक रचनाशील विद्या है।जब पत्रकार इसे निष्ठा और निष्पक्षता से करता है।पत्रकार समाज का आईना होता है। समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करता है।आधुनिक युग में पत्रकारिता काटों भरा ताज के समान है क्योंकि ब्रेकिंग न्यूज का चलन तेजी से चल रहा है।इस दौड़ में शामिल होने के लिए पत्रकार को बहुत कठिन रास्ते से गुजरना पड़ता है।उन्होंने अपने सम्बोधन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को आश्वासन देते हुए कहा कि इससे जुड़े पत्रकारों का अस्पताल की ओर हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा।उस हेल्थ कार्ड के माध्यम से उन्हें रियायत की सुविधा प्रदान की जाएगी।उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।इस बैठक के दौरान ज़फीर अली करखी,मुहम्मद परवेज़ अख्तर,के के निर्भीक,मुहम्मद आफताब आलम अंसारी,सत्य प्रकाश वर्मा, गिरीश चंद गुप्ता, महबूब खां, टीएन यादव,शफीक अहमद,शिवांन्द चंचल,इंद्रजीत यादव,आफताब अहमद,जावेद अहमद,टीएच सिद्दीकी,अतीक अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...