*ग्राम सभा और जीपीडीपी पर प्रधानों संग संवाद: रिसिया ब्लॉक में हुई महत्वपूर्ण बैठक*

 

*_ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद_*

      *_आज का भारत लाइव_*

 

जनपद बहराइच के रिसिया ब्लॉक सभागार में 26 जनवरी के ग्राम सभा आयोजन और ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार गौतम ने की।

 

बैठक में पिरामल फाउंडेशन की टीम ने स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों (LSDG) को ग्राम विकास की आधारशिला बताते हुए पंचायतों को इसे अपनी योजनाओं में शामिल करने का सुझाव दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जल प्रबंधन और रोजगार जैसे प्रमुख विषयों पर केंद्रित कार्य योजना तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

 

ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताओं को साझा करते हुए विकास योजनाओं के लिए नवाचार और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पंचायत प्रतिनिधियों से दो प्रमुख LSDG चुनकर ठोस कार्य योजनाएं तैयार करने की अपील की गई।

 

खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार गौतम ने कहा, “ग्राम सभा, गांव के विकास का महत्वपूर्ण मंच है। इसे प्रभावी बनाकर ही समग्र प्रगति संभव है।” उन्होंने प्रधानों से जीपीडीपी को ग्रामीण विकास के लक्ष्य के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

 

इस कार्यशाला में बीडीओ सुरेश कुमार गौतम, एडीओ पंचायत गुलामुद्दीन जिलानी,आजीविका मिशन से विवेक राव, पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रोग्राम लीड मोहम्मद यूसुफ, गांधी फेलो पायल रानी और नीतीश सहित सभी प्रधान, सचिव और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। यह बैठक ग्राम पंचायतों को समृद्ध और सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक पहल साबित हुई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...