*गर्म कपड़ो से गुलजार हुई बरदहिया बाजार!! 

देश के कोन – कोने से पहुंचे कारोबारी व व्यापारी!! 

 संत कबीर नगर-मगहर !* खलीलाबाद की बरदहिया बाजार गर्म कपड़ो से सज गई है। जहां देश के कोने कोने से खरीदार व दुकानदार पहुंच रहे है। ठण्ड आते ही बाजार की खोई रौनक लौटने लगी है। बाजार में भीड़ से दुकानदारों के मुरझाये चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे रही है।

संतकबीरनगर जनपद मुख्यालय के खलीलाबाद में देश की प्रमुख कपड़ा बाजारो में से एक बरदहिया बाजार लगती है। जहां प्रदेश के साथ ही देश के कोने कोने से खरीदार व दुकानदार बेचने व खरीदारी के लिए आते है। जाड़े के मौसम में बाजार में चहल-पहल बढ़ जाती है। ठण्डक के आते ही बाजार गुलजार हो गई है। यहां प्रदेश के मुरादाबाद, पीलीभीत, बिजनौर, कांठ, सहारनपुर, सीतापुर, बहेड़ी के साथ ही मगहर के इस्लामनगर के गर्म कपड़ो के कारोबारी अपनी दुकानों को सजा दिए है। नये वैरायटी/ डिजाईन के साथ ही गुणवत्तापूर्ण आकर्षक गर्म कपड़े लेकर बाजार में पहुंच गये है। जो व्यापारियों व खरीदारों को आकर्षित कर रहे है। बाजार में छोटे बच्चो, नौजवानों के साथ बुढ़ो हर उम्र के लोगो के लिए कपड़े उपलब्ध है। बाजार में लेडीज/जेन्ट्स जाकेट, चीटर, हुड, पैजामी, मंकी कैप, मफलर, टोपी, टोपा, थ्री पीस फोमा, ऊलेन शाल, मोजा, स्वेटर, गर्म टी-शर्ट, लोवर, फैन्सी गर्म कुर्ती, प्लाजो सेट आदि की दुकाने सज गई है।

पिछले कुछ महीनो से मंदी की मार झेल रहे बरदहिया बाजार के कारोबारियो के मुरझाये चेहरे पर ठण्ड के आते मुस्कान दिखाई दे रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...