एसडीएम ने ईओ और अध्यक्ष को नोटिस भेजकर किया तलब
धर्मसिंहवा नगर पंचायत के अध्यक्ष व नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा कराए गए विकास कार्यों कि लोकायुक्त से की गई शिकायत के मामले में एसडीएम मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव ने नोटिस भेजकर ईओ धर्मसिंहवा आशुतोष ओझा को तलब किया है। उन्होंने 7 जनवरी तक कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। समय से उपस्थित नहीं होने पर पूरी जिम्मेदारी ईओ की की होनी बताई गई है। भेजे गए नोटिस में उन्होंने उल्लेख किया है कि शशि कपूर राय द्वारा लोकायुक्त में की गई शिकायत के क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है कि 7 जनवरी तक एसडीएम कार्यालय में सुबह 10 बजे तक उपस्थित होना सुनिश्चित करें। नियत तिथि पर कार्यालय में उपस्थित नहीं होने की दशा में यह माना जाएगा कि संबंध में आपको कुछ नहीं कहना कहना है। इसके बाद पूरी आख्या भेज दी जाएगी। जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व आपका होगा। एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि शिकायत के क्रम में नोटिस भेजकर उन्हें बुलाया गया है।
