दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का एसपी ने लिया जायजा

मगहर।विजयादशमी के नजदीक आते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो जाता है।दशहरा के दिन दुर्गा प्रतिमाओं को भ्रमण कराने के पश्चात आमी नदी के निकट बने अस्थाई पोखरे में विसर्जित किया जाता है।मूर्ति विसर्जन सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से गम्भीर और सतर्क दिखाई दे रहा है।जिसके लिए विसर्जन स्थल का शुक्रवार को जिले के पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने स्थली निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दुर्गा पूजा समारोह लगातार नौ दिन तक चलने के बाद दसवें दिन दुर्गा पूजा की प्रतिमाओं का नगर भ्रमण करते हुए विसर्जित किया जाता है। खलीलाबाद नगर,मगहर के अलावा आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों की मूर्ति के विसर्जन के लिए नगर पंचायत द्वारा आमी नदी पर स्थित धोबी घाट पर अस्थाई पोखरे को बनाया जाता है।जिसमें दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित की जाती है।इस वर्ष भी उक्त पोखरे की सफाई और खुदाई का काम किया गया है।जिसका स्थली निरीक्षण करने पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता मौके पर पहुंचे।इस दौरान पोखरे की गहराई व किसी भी खतरे से बचने के लिए जिम्मेदारों से वार्ता की। इसके अलावा मुख्य मार्ग पर पड़ने वाले गड्ढों की पानी भराई तथा बिजली को लेकर होने वाली समस्या के समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने रूटो की जानकारी लेकर जिम्मेदारो को जरूरी सुझाव दिये। जिससे विसर्जन के दौरान जाम की समस्या को दूर किया जा सके। इस दौरान चेयरमैन पति नुरूज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह,रईश आलम, कोतवाली निरीक्षक शतीस सिंह,चौकी मनीष जायसवाल, एसआई अशोक कुमार सिंह सहित नगर पंचायत के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...