*दिव्यांग विद्यार्थियों के समेकित खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।* 

 

👉 *समग्र शिक्षा माध्यमिक के तत्वाधान में जनपद स्तरीय दिव्यांग विद्यार्थियों के समेकित खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।*

 

संत कबीर नगर । समग्र शिक्षा माध्यमिक, संत कबीर नगर के समेकित शिक्षा के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिनांक 03.12.2024 से 15.12.2024 तक अन्तर्गत आज हीरा लाल राम निवास इ०का० खलीलाबाद में जनपद स्तरीय दिव्यांग विद्यार्थियों के समेकित खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी एवं विभिन्न संस्थानों के दिव्यांग छात्र-छात्राएं, अभिभावक गण प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या उपस्थित हुए।

उक्त कार्यक्रम का संचालन संत मोहन त्रिपाठी, प्रवक्ता, हीरा लाल राम निवास इ०का० खलीलाबाद, संत कबीर नगर द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा जनपद स्तरीय दिव्यांग विद्यार्थियों के समेकित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात माँ सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। हरिश्चन्द्र नाथ जिला विद्यालय निरीक्षक, राम कुमार सिंह प्रधानाचार्य, हीरा लाल राम निवास इ०का० खलीलाबाद एवं धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा (मा०) द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को बुके, अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों, विभिन्न विद्यालयों के दिव्यांग छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को अपने सम्बोधन से कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु वंदन एवं अभिनन्दन किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित दिव्यांग छात्र-छात्राओं को दिव्यांगजन विभूतियों के बारे में बताते हुए प्रोत्साहित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य को सवारने एवं सुधारने के सुझाव दिया गया तथा यूपीएससी परीक्षा वर्ष 2015 में उनके ही बैंच में IFS कैडर में चयनित दिव्यांग छात्रा के बारे मे बताते हुए प्रेरित किया गया कि दिव्यांगजन भी अब हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे है। जिलाधिकारी द्वारा दौड प्रतियोगिता (बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग) में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिव्यांगजनों एवं विद्यार्थियों को सरकार द्वारा प्रदान किये जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया तथा उपस्थित विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।

तत्पश्चात दिव्यांग बच्चों के विभिन्न प्रकार के खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों यथा-कुर्सी दौड़, ट्राईसाइ‌किल रेस, रस्साकसी प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता, विषय आधारित कला प्रतियोगिता, (पर्यावरण एवं जल संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण, स्वच्छ स्कूल सुन्दर स्कूल, वृक्ष बचाओ) गायन प्रतियोगिता, (लोकगीत, भजन, देशगीत आदि), नृत्य एवं वादन प्रतियोगिता, छू कर पहचाना, फुटबाल प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया तथा जनपद स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...