छठ पूजा की तैयारियों का जिम्मेदारो ने लिया जायजा, सौंपी जिम्मेदारी !! 

नगर पंचायत को मिला घाटों और परिसर की साफ सफाई का जिम्मा !! 

संत कबीर नगर-मगहर! छठ पूजा पर्व को लेकर मगहर छठ पूजा समिति की बैठक आमी नदी के पावन तट स्थित पंचवटी प्राचीन शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। प्रबंधक/सचिव शिवानंद चंचल व अध्यक्ष अवधेश सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में रुपरेखा तय की गई। इस दौरान समिति के सदस्यो ने पूजा स्थल का निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर पंचायत के जिम्मे घाटो व परिसर की सफाई होगी। बैठक में शामिल समिति के पदाधिकारीयों सदस्यों के साथ घाटों का निरिक्षण किया गया।

नगर पंचायत मगहर छठ पूजा समिति प्रबंधक/सचिव शिवानंद चंचल ने बताया कि छठ पूजा का यह पावन पर्व मंगलवार से खरना, नहाए खाए से आरंभ होकर गुरुवार सात नवंबर को संध्या अर्घ तथा शुक्रवार 8 नवंबर को प्रातः सूर्य उदय के समय पर ब्रती माताओं और बहनों द्वारा अर्घ देने के पश्चात हवन पूजन के बाद समाप्त होगा। कबीर चौरा स्थित पंचवटी प्राचीन शिव मंदिर आमी नदी के घाट पर विगत कई वर्षों से छठ महापर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। जिसमें नगर सहित दूर दराज की व्रती महिलाये शामिल होती है। इनकी रक्षा सुरक्षा एवं लाइट साउंड फूल डेकोरेशन के बैठने की उचित व्यवस्था इत्यादि छठ पूजा समिति करती है। जिसकी अंतिम रूप रेखा तय की गई। तैयारी बैठक के दौरान लाउडस्पीकर साउंड व्यवस्था जेएमडी डीजे, लाइट प्रकाश की व्यवस्था गोलू मद्धेशिया, फूल डेकोरेशन विकास मद्धेशिया, बैरिकेडिंग दिलीप गौड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई तथा समिति की सहमति से कोषाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ वर्मा को बनाया गया। उक्त कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु भोलू पासवान, अनिल वर्मा, अतुल श्रीवास्तव को समिति ने प्रभारी नियुक्त किया है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नुरुज्जमा अंसारी और अधिशासी अधिकारी वैभव कुमार सिंह ने घाटों और परिसर की साथ-सफाई के लिए कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए छठ पूजा समिति में हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, सुजीत गुप्ता, अजय वर्मा, सुनील निगम, अल्केश गुप्ता, मनोज पासवान, धर्मेंद्र गुप्ता, शुभम कान्दू, अरविंद गुप्ता सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...