*चार ब्रांडों के घी, हल्दी और नमकीन की बिक्री पर रोक*

 

*गोरखपुर* चार ब्रांड के नमूने की जांच में रिपोर्ट असुरक्षित आई है। इस कारण खाद्य सुरक्षा विभाग ने हल्दी, देसी घी और दो अलग-अलग ब्रांड के नमकीन की बिक्री पर रोक लगा दी है। इन ब्रांड के संबंधित बैच के खाद्य पदार्थों को बाजार से वापस लेने का आदेश जारी किया गया है। खाद्य वापसी के आदेश के बाद प्रदेश या दूसरे प्रदेशों में किसी मॉल या दुकान में ये खाद्य पदार्थ मिले तो कार्रवाई की जाएगी।

 

आयुक्त खाद्य सुरक्षा ने खाद्य वापसी का आदेश जारी किया है। हल्दी में लेड क्रोमेट और सिंथेटिक रंग पाया गया है। देसी घी में फारेन फैट पाया गया है, जो असली घी में नहीं होता है। इसी प्रकार नमकीन में हानिकारक रासायनिक रंग मिले हैं। इन नमूनों को असुरक्षित मिलने पर बिक्री पर रोक लगा दी गई है। सभी लाइसेंस धारकों को निर्देश दिया गया है कि जिस बैच के नमूने असुरक्षित मिले हैं, उसे वापस लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग को रिपोर्ट दें। वृंदा फूड इंडस्ट्रीज अटसलियां, शाहजहांपुर परिसर से लिए गए शाही मसूर नमकीन के बैच नंबर यूपीपी 29 को वापस लेने का आदेश जारी किया गया है। शाहजहांपुर से लिए गए राहुल ब्रांड के हल्दी पाउडर को असुरक्षित पाया गया है, जिसके बैच नंबर-03, पैक्ड 12 मार्च 2024 एवं अवसान तिथि 11 मार्च 2025 की बिक्री पर रोक लगाई गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...