बाइक की ठोकर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत

बस्ती-

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग के गौरा चौराहे पर बीते बुद्धवार की शाम अज्ञात बाइक के ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे 108 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया था जहॉ से गंभीरावस्था में मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। जहाँ पर इलाज के दौरान बीते वृहस्पतिवार की देर शाम मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिसका अंतिम दाह संस्कार शुक्रवार की देर शाम बक्सही घाट वाल्टरगंज पर किया जा रहा हैं।

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत धमौरा का राजस्व पुरवा भरतपुर निवासी 36 वर्षिय अमरेश चौधरी पुत्र स्व संतराम चौधरी जो बीते 8 जनवरी की शाम को गौरा चौराहे पर बाइक खड़ी कर सब्जी लेने जा रहें थे। अभी ये गौरा चौराहे की सड़क को पार कर ही रहे थे कि किसी अज्ञात बाइक चालक ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे ये सिर के बल पीछे से सड़क पर गिर पड़े, इधर बाइक चालक फरार हो गया। जिन्हें तत्काल 108 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहॉ पर मौजूद डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहाँ पर इलाज चल ही रहा था कि 9 जनवरी की देर शाम इनकी मौत हो गई। जहाँ पर पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार को परिजन शव लेकर घर पहुंचे और शुक्रवार की ही देर शाम बक्सही घाट वाल्टरगंज में दाह संस्कार कर दिये हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। इनसे कोई संतान नहीं हैं। माता निर्मला देवी, पत्नी किरन व दोनों छोटे भाइयों का रो रो कर बुरा हाल है।

ग्राम प्रधान बब्बू चौधरी ने बताया कि इनकी कोई संतान नहीं हैं। घर का बड़ा होने के कारण घर की पुरी जिम्मेदारी इन्हीं के जिम्में थी। इनकी मौत से पुरा गॉव व परिवार काफी दुःखी हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...