भारतीय किसान यूनियन ने पंजाब सरकार के विरोध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सापेक्ष एडीएम को सौपा ज्ञापन।
रिपोर्टर:- योगेन्द्र कुमार।
संत कबीर नगर – आज दिनांक:-21 मार्च 2025, भारतीय किसान यूनियन संत कबीर नगर जिला अध्यक्ष रामसागर चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपनी फसलों के वाजिब भाव के साथ उसकी गारंटी कानून की मांग सहित सभी मांगों को लेकर दिल्ली आंदोलन से ही संघर्ष कर रहा है देश के दो बड़े किसान मोर्चों सहित कुछ जत्थेबंदिया हरियाणा व पंजाब बॉर्डर संभू व खनौरी पर 13 माह से अधिक समय से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे केंद्र सरकार किसानों से सभी विषयों को लेकर वार्ता कर रही थी लेकिन दिनांक 19/03/25 को जब किसान संगठन व सरकार के मध्य वार्ता समाप्त हुई तो उसके पश्चात वापस अपने मोर्चो पर लौट रहे किसान संगठनों के नेताओं को पंजाब सरकार के द्वारा गिरफ्तार किया गया और दोनों मोर्चों को प्रशासन के द्वारा तानाशाही रवैया से हटाया गया। वहां मौजूद बुजुर्ग किसानो व महिलाओं को भी डिटेन किया गया जिससे देश भर के किसानों में रोष व्याप्त है ,यह हमारे अधिकारों का हनन है क्योंकि हमें राइट टू प्रोटस्ट ,यह अधिकार प्रदान करता है। ज्ञापन सौपते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा ,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस विषय की गंभीरता को समझते हुए देश के किसानों के हित में उचित निर्णय लेने का कष्ट करें वह न्याय दिलाने की कृपा करें। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से रामाशंकर यादव जिला महासचिव ,करम हुसैन मंसूरी जिला सचिव, राम केवल वर्मा जिला उपाध्यक्ष, राम अधीन यादव तहसील अध्यक्ष धनघटा ,श्रवण कुमार पांडे तहसील उपाध्यक्ष खलीलाबाद ,दीनानाथ चौधरी तहसील उपाध्यक्ष मेहदावल, रामाज्ञा चौधरी, धर्मेंद्र नाथ तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष सेमरियावा ,रामवृक्ष गौण ,रामजी यादव ब्लॉक अध्यक्ष खलीलाबाद ,राम रूप चौधरी ब्लाक महासचिव खलीलाबाद ,सुग्रीव चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष नाथनगर, जमुना प्रसाद ,शंकर गौण,पिंटू लाल यादव तहसील अध्यक्ष मेहदावल, विश्वनाथ ,कुतुबुद्दीन जिला संगठन मंत्री संत कबीर नगर ,रामचंद्र निषाद ब्लॉक अध्यक्ष मेहदावल ,शिमला देवी महिला ब्लॉक अध्यक्ष मेहदावल, आदि दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।।