भाकियू कार्यकर्ताओं ने समस्या के समाधान को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
संतकबीर नगर- मगहर
भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ता जिलाधिकारी अधिकारी से मिले।इस दौरान क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर मांग पत्र दिया। इन समस्याओं के निस्तारण का जिलाधिकरी ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया।
भाकियू भानू के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने मांग पत्र में लिखा है कि ग्राम सभा बयारा सहित आस-पास के क्षेत्रों में बन्दरों का आंतक है। जो सैकड़ो संख्या में छतो पर दौड लगाते है। जिससे आये दिन दुघर्टना हो रही है। बयारा में नई ट्यूब बेल किसान यूनियन और गावं के लोगो के कड़े संघर्ष के बाद लगा है। लेकिन अभी तक विद्युत सप्लाई नही हो पायी। जिससे किसानों को ट्यूब बेल लगने का लाभ नही मिल पा रहा है। जनपद में नये राशन कार्ड डिजिटल नही किया जा रहा है और ना ही पात्र गृहस्थी अथवा अन्तोदय कार्ड मे नाम बढ़ोत्तरी हो रही है। विभाग द्वारा चुप्पी साध लिया गया है। पूरे जनपद में प्राइवेट समूह द्वारा महिलाओं को लालच देकर रूपया दिया जा रहा है। समूह द्वारा 2 प्रतिशत बताकर 18 से 22 प्रतिशत की जबरियां वसूली की जा रही है। जिससे महिलाये व इनके पति आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है। समूह के लोग महिलाओं से जबरन सिलेण्डर गैस, गाय, भैंस, पायल, नथुनी, झुमका मंगल सूत्र आदि बेचवाया जा रहा है इसे तत्काल रोक लगाते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाय और इनके लाइसेन्स को रद्द किया जाय। जनपद में हजारों किसानों को किसान सम्मान निधि नही मिल पा रही है। उन्होंने मांग पत्र में चेतावनी देते हुए कहा कि उपरोक्त समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो उनका संगठन बृहद आन्दोलन करने के बाध्य होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान जयपाल मौर्य, रविन्द्र सिंह, राम प्रीत चौहान, विजय बहादूर चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।