*संत कबीर नगर – बीज खाद की कालाबाजारी रोकने हेतु की गई औचक छापामारी।* 

👉 *जनपद में बीज एवं उर्वरक प्रतिष्ठानों पर बीज/ खाद की गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने एवं कालाबाजारी रोकने हेतु की गई औचक छापामारी।*

 

👉 *कुल 15 दुकानों का औचक निरीक्षण कर एक खाद दुकानदारों को नोटिस जारी, खाद के 02 नमूने एवं कीटनाशक के 07 नमूने लिए गए।*

 

संत कबीर नगर आज दिनांक 20 दिसंबर 2024 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव द्वारा जनपद में बीज एवं उर्वरक प्रतिष्ठानों पर बीज/खाद की गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु एवं कालाबाजारी रोकने हेतु औचक छापामार कार्यवाही संपादित किया गया।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि रबी सीजन में बुवाई का कार्य लगभग पूरा होने के कारण फसलों की वानस्पतिक बृद्धि का समय खाद के साथ साथ कीटनाशक की मांग भी बढ़ गई है। नकली कीटनाशक एवं खादों की सघन जांच हेतु जनपद के धनघटा तहसील क्षेत्र स्थित कीटनाशक एवं उर्वरक की 15 दुकानों का निरक्षण कर 07 नमूने कीटनाशक, खरपतवरनाशी और 02 नमूने खाद का भी ग्राहीत किया गया। सभी नमूनों को राजकीय प्रयोग शाला में कीटनाशक एवं उर्वरक की गुणवत्ता की जांच हेतु प्रेषित किया जायेगा। नमूना का परिणाम अमानक होने कीटनाशक/उर्वरक नियंत्रण आदेश में निहित प्रावधानों अंतर्गत कार्यवाही संपादित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस समय जनपद में किसान भाइयों के लिए कीटनाशक एवं उर्वरक की कोई कमी नहीं है। कृषक भाई भी खाद, बीज एवं उर्वरक खरीदने के बाद रसीद अवश्य प्राप्त करें।

औचक निरीक्षण के दौरान सभी दुकानों के यहां स्टॉक बोर्ड पर रेट लिस्ट, आवश्यक अभिलेख, के साथ साथ बीज एवं उर्वरक की गुणवत्ता तथा प्राप्ति सोर्स की जांच की गयी। प्रमुख प्रतिष्ठानों के नाम जिनका निरीक्षण किया गया उनमें मझौरा एग्रो एफपीओ, बंदा बाज़ार, किशनपुर साधन सहकारी समिति, ख़ान बीज भंडार, पौली , सिंह बीज भंडार, कसौधन खाद भंडार, बारह कोनी,एग्री जंक्शन, बारह कोनी, कृषि विकास केंद्र, बेलदारी जोत, मौर्य कृषि सेवा एवं खाद भंडार, पारा, भारती कृषि विकास केंद्र, शनिचरा बाज़ार, एग्री जंक्शन, शनिचरा बाज़ार, शिवम् बीज भंडार धनघटा, एग्री जंक्शन धनघटा आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि आगे भी समय समय पर छापामार अभियान चलाया जाएगा। यदि कही भी किसानों द्वारा की गई शिकायत सही पाई जाने पर संबंधित के खिलाफ उचित कार्यवाही संपादित की जाएगी ।

निरीक्षण केदौरान मझौरा एग्रो एफपीओ बंदा बाज़ार दुकानदार को स्टॉक बोर्ड न लगाने तथा पॉस मशीन से खाद न वितरित करने के कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...