बीज, खाद एवं कीटनाशक की दुकानों पर कालाबाजारी रोकने हेतु की गयी औचक छापेमारी।

संत कबीर नगर । जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि शासन द्वारा आकस्मिक छापे डालने हेतु जारी किए गए निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच हेतु कृषि विभाग एवं मजिस्ट्रेट की तीन संयुक्त टीम तहसीलवार क्रमशः तहसील खलीलाबाद मे उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी , डा ब्रजेश स्टा,तहसील मेहदावल मे जिला कृषि अधिकारी डा सर्वेश कुमार एवम् उप जिलाधिकारी , अजयदीप STA व तहसील धनघटा में सीपी सिंह एवम उप जिलाधिकारी मेहदवाल, भृगुमणि STA की टीमें गठित कर बीजों की जांच हेतु औचक छापामार की कार्यवाही संपादित की गई।
तहसील धनघटा मे कुल 8 दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमे से 04 उर्वरक के नमूना ग्रहण किया गए। तहसील खलीलाबाद मे कुल 10 दुकानों का निरीक्षण कर 5 उर्वरक के नमूने ग्रहण किया गया । तहसील मेहदावल मे 14 दुकानों का निरीक्षण करते हुए 6 नमूना ग्रहण किया गया। एक दुकानदार को अभिलेख न दिखा पाने के करने के कारण अवैध खाद व्यापार में संदिग्ध पाए जाने पर श्री रामानंद की नेतारी स्थित दुकान को सील किया गया तथा रफीक खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित कर नोटिस जारी किया गया। मुख्य प्रतिष्ठान जिनके यहां छापा डाला गया निम्न है शिवाजी खाद भंडार,आफ़ताब खाद भंडार , किसान खाद भंडार, महादेवा, सुदामा देवी खाद भंडार,धोभाहा , हुसैन खाद भंडार,संथा , सर्वजीत खाद भंडार, गोइठहा, साधन सहकारी समिति, छपिया दोयम, गुप्ता खाद भंडार, अतिकुर्रहमान खाद भंडार, नेतारीआदि
जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार जनपद मे बीजों की जांच हेतु औचक छापे मे कुल 32 दुकानों का निरीक्षण कर कुल 1 दुकान को सील किया(दुकान में एसएसपी, MOP, बायो पोटाश, आदि उर्वरक अवैध भंडारित पाया गया ) एवं एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर नोटिस जारी कर कुल 15 नमूने खाद के MOP,SSP, जिंक, सल्फर एवं अन्य उर्वरक
के लिए गए। ग्रहीत नमूनों को प्रयोगशाला मे परीक्षण हेतु प्रेषित किया जायेगा। यदि नमूने का परिणाम अमानक आने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश में दिए गए प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। रबी सीजन में बुवाई कार्यक्रम तेजी से चल रहा अतः बीज, खाद एवं कीटनाशक की दुकानों पर गुणवत्ता नियंत्रण एवं कालाबाजारी रोकने हेतु औचक छापामार कार्रवाई आगे भी सघन रूप से जारी रहेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...