बस्ती के गोटवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, 3 घायल

बस्ती-उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है ,हादसे में पांच लोगों की मौत तीन घायल बताए जा रहे हैं।
बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र में गोटवा टाटा एजेंसी के पास नेशनल हाईवे पर एक कंटेनर और हेक्सा कार से भीषण टक्कर हो गई।

पुलिस मौके पर कर रही रेस्क्यू।

राजस्थान का कंटेनर बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कंटेनर ने अचानक लेन बदली। सामने से आ रही गुजरात नंबर की हेक्सा कार से उसकी टक्कर हो गई।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी कलवारी, थाना अध्यक्ष नगर और चौकी इंचार्ज फुटहिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। पुलिस ने यातायात को सुचारु कर दिया है। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी हुई है।

घटना सुबह समय करीब 7.00 बजे नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोटवा टाटा एजेंसी से पश्चिम साइड में NH 27 पर एक कंटेनर जिसका नम्बर RJ 18 GB 5710 है, जो जनपद बस्ती से अयोध्या की ओर जा रहा था ,अचानक लेन चेंज करने पर अयोध्या से बस्ती की ओर आ रही 7 सीटर वाहन HEXA फोर व्हीलर जिसका नम्बर GJ 17 BH 3923 से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे 05 लोगों की तत्काल मृत्यु हो गई तथा 03 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
छागूर यादव पुत्र उमा यादव निवासी इजरायली थाना कटया जिला गोपालगंज, भुआल पुत्र शंभू प्रसाद निवासी काजीडीह महुवा थाना विजईपुर जिला गोपालगंज बिहार और अनिरुद्ध पुत्र सूर्यनाथ निवासी तरकुलही जसोपुर थाना खोराबार गोरखपुर गम्भीर रूप से घायल हैं

शिवराज सिँह पुत्र होमपाल सिंह निवासी दबोईकला थाना असमोली जनपद संभल, ड्रा0 प्रेम पुत्र नन्दलाल निवासी तरकुलही जसोपुर थाना खोराबार गोरखपुर के साथ तीन शकील, बिस्वजीत, बहारन जिनका पता नहीं चल पाया है कि दुर्घटना में मौत हो गयी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...