बस्ती- दहेज के लिये घर से निकालने पर चार बच्चों संग माँ ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार ! 

बस्ती–वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गन्धरिया फैज निवासिनी रेशमा पत्नी गुफरान ने पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक को दिये गये प्रार्थना-पत्र में रेशमा ने कहा है कि मेरे पति दहेज उत्पीड़न के साथ ही मेरी हत्या करने की साजिश भी रच रहे है। महिला ने दोषी पति के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर अपने और बच्चों के जान माल के रक्षा की गुहार लगाई है।

एसपी को दिये पत्र में रेशमा ने कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2010 में गुफरान पुत्र छोटक ग्राम गन्धरिया फैज थाना वाल्टरगंज के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हुई थी। मेरे माता पिता ने अपने हैसियत के अनुसार लगभग दो लाख रूपये का सामान व एक लाख रूपये नकद दिया था। शादी के बाद से ही और दहेज की मांग करते हुए पति गुफरान, जेठानी रजिया पत्नी अब्दुल, ननद आमिना पत्नी स्व० अब्बास अक्सर भददी भददी गालियां देते हुए मारते पीटते थे। ये लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मुझसे से वेश्यावृत कराने के लिए दबाव भी बनाते थे। वर्ष 2021-2022 में गांव के कुछ लोगो ने बताया कि पति गुफरान दूसरी लड़की लेकर वाहर भाग गया है। उसी समय जेठानी ने हम प्रार्थिनी को मार पीटकर ग्राम गन्धरिया फैज के घर से निकाल दिया है। किसी तरह से हम प्रार्थिनी ने अपनी जान बचाकर अपने मायके ग्राम सुभई रौजा, थाना वाल्टरगंज, जिला बस्ती में आकर मेहनत मजदूरी करके गुजर-बसर कर रही हूँ। प्रार्थिनी के पास चार बच्चे है। जिनका सारा खाना, पीना आदि का खर्चा पति गुफरान द्वारा नही दिया जा रहा हैं। प्रार्थिनी ने कई बार थाना वाल्टरगंज में प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर थाना वाल्टरगंज व महिला थाना से सुलह समझौता कराया गया था। परन्तु हम पीड़िता को आज तक न्याय नहीं मिल पाया हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...