बस पिकअप की भिड़न्त में पिकअप चालक की हुई मौत

बस्ती-कोतवाली थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग के बीते शुक्रवार की देर रात्रि बनकटा ओवर ब्रिज पर बस व पिकअप की भिड़न्त हो गई। जिसमे पिकअप चालक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल बस्ती में मौत हो गई। सूचना पर पहुँचें चौकी प्रभारी पटेल चौक संजय कुमार द्वारा दोनों वाहनों की कब्जे में लेकर शव के पीएम की कार्यवाही की जा रही हैं।
थाना क्षेत्र के बनकटा ओवर ब्रिज पर बीते शुक्रवार की देर रात्रि यूपी परिवहन निगम की एक बस जो दर्शनार्थियों को प्रयागराज महाकुंभ से वापस लेकर सिद्धार्थ नगर जा रही थी। अभी ये बस बनकटा ओवर ब्रिज पर पहुॅची ही थी कि सिद्धार्थ नगर से एक पिकअप जो बस्ती जा रही थी, से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप चालक के साथ बैठा अन्य व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गये। जिसमें पिकअप चालक को कड़ी मशक्कत के बाद वाहर निकालवा कर जिला अस्पताल भिंजवाया गया। जहाँ पर पिकअप चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला कांशीराम निवासी 30 वर्षिया जगदीश पुत्र काशीराम की मौत से परिवार का रो रो कर बुरा हाल हैं। पिकअप में सवार दूसरा ब्यक्ति अंकुर जो महिला थाने के पीछे का रहने वाला था, को भी चोटे आई हैं। बस में किसी भी यात्री को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है। दोनों वाहनों को हाइड्रा की मदद से सड़क के किनारे करवा दिया गया हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...