*बर्ड फ्लू की रोकथाम से सम्बंधित टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित।* 

 

👉 *सीडीओ की अध्यक्षता में बर्ड फ्लू की रोकथाम से सम्बंधित जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित।*

 

*संत कबीर नगर ।* जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बर्ड फ्लू की रोकथाम से सम्बंधित जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक के दौरान पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि बर्ड फ्लू एक विषाणु जनित रोग है, इससे मनुष्य में बीमारी होने का खतरा बना रहता है।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बर्ड फ्लू की रोकथाम एवं बचाव से संबंधित समस्त तैयारी पूर्ण रखी जाए, विशेषत: बखिरा पक्षी विहार की निरंतर निगरानी एवं प्रवासी पक्षियों पर की निगरानी हेतु निर्देशित किया गया। कहीं भी किसी प्रकार से अधिक संख्या में पक्षियों की मृत्यु होने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचना देने हेतु भी निर्देशित किया गया। बताया गया कि पशुपालन विभाग द्वारा जनपद में 5 QRT (क्विक रिस्पांस टीम)टीम बनाई गई है। चिकित्सा विभाग को पर्याप्त मात्रा में मनुष्यों हेतु दवा एवं आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पशुगणना का कार्य ससमय व गुणवत्तापूर्वक करने हेतु निर्देशित किया गया।

तदुपरांत जनपद में चल रही 21वीं पशुगणना के लिए निदेशालय से प्राप्त किट का गन्नाकरो में वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित पंचायती राज विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग, चिकित्सा विभाग ,पुलिस विभाग, सूचना विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं समस्त पशुपालन के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...