बहराइच सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर चयन के लिए ब्लाक पर आयोजित होंगे शिविर

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच 23 फरवरी। जिला सेवायोजन कार्यालय व सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार से जोड़ने के लिए ब्लाक मुख्यालयों पर शिविर आयोजित कर सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइज़र के पदों पर भर्ती की जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि विकास खण्ड फखरपुर में 24 व 25 फरवरी, तेजबापुर में 27 व 29 ,फ़रवरी, रिसिया में 01 व 02 मार्च, विशेश्वरगंज में 03 व 04 मार्च, शिवपुर में 05 व 07 मार्च, हुजूरपुर में 08 व 10 मार्च, जिला सेवायोजन कार्यालय बहराइच में 09 मार्च तथा कैसरगंज में 11 व 12 मार्च 2025 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक भर्ती कैम्प आयोजित होगा।
श्री कुमार ने बताया कि सुरक्षा जवान पद हेतु 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनकी लम्बाई 167.5 से.मी. तथा सुपरवाइजर हेतु 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग के इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनकी लम्बाई 170 से.मी. है अर्ह होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षिक योग्यता के अंकपत्र, प्रभाण पत्र, आधार कार्ड मूलरूप में एवं उनकी एक-एक छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भर्ती कैम्प में प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों पीएफ, ग्रेच्युटी, बोनस, बीमा, आवास की सुविधाओं के साथ-साथ दो बच्चों की पढ़ाई के लिए द इंडियन पब्लिक स्कूल देहरादून में करवाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, बहराइच से सम्पर्क किया जा सकता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...