बहराइच श्रमिक की धारदार हथियार से गोदकर नृशंस हत्या, बाग में मिला शव, परिजनों में कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव’

बहराइच जनपद के ग्राम पंचायत मुरलीधर दंदौली गांव निवासी एक श्रमिक ईंट भट्ठे पर शनिवार शाम को काम करने के लिए गया था। रविवार को उसका शव बाग में पड़ा मिला। धारदार हथियार से अज्ञात लोगों ने उसकी नृशंस हत्या कर शव फेंक दिया है। पिता ने चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरलीधर दंदौली गांव निवासी मोहम्मद अमीन उर्फ बबलू (40) पुत्र सुभान अली एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। प्रतिदिन की तरह शनिवार शाम को वह मजदूरी के लिए घर से गए। इसके बाद वापस नहीं आए। वहीं रविवार सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम केवलपुर में स्थित बाग में शव पड़ा होने की सूचना मिली।
परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंच कर मृतक की पहचान मोहम्मद अमीन के रूप में की। युवक को धारदार हथियार से कई बार गोदा गया है। जिससे उसकी की आंत तक बाहर निकल आई थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के पिता सुभान अली ने पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप चार लोगों पर लगाया है। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि श्रमिक की हत्या का आरोप लगा है। जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जायेगा।
ढाई किलोमीटर दूर मिला शव
मृतक मोहम्मद अमीन उर्फ बबलू पचपकरी गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। लेकिन शव उसका ढाई किलोमीटर दूर केवलपुर गांव में मिला है। ऐसे में अपहरण के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है
हत्या में जेल काट चुका है मृतक
जिस मृतक श्रमिक की हत्या कर शव बाग में फेंका गया है। वह स्वयं हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक मुरलीधर दंदौली गांव में पहले चुनावी रंजिश में संतोष कुमार पुत्र रामराज की हत्या उस पर आरोप लगा था। जिसके बाद उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ था जिसके पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मृतक छह माह पहले ही जेल से छूटे था और मेहनत मजदूरी करने लगा था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...