*_बहराइच मूर्ति विसर्जन जुलूस कांड विधायक और डीएम के आश्वासन पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव_*

*_मूर्तियों का विसर्जन शहर और कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में रुका_*

*_ब्यूरो दिलशाद अहमद बहराइच आज का भारत लाइव न्यूज_”

बहराइच,महसी तहसील क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान आगजनी, पथराव और गोली कांड में युवक की मौत के मामले में मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने उपद्रवियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।जिले के महसी तहसील क्षेत्र के हरदी थाना अंतर्गत महाराजगंज बाजार में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान धार्मिक स्थल के निकट से पथराव शुरू कर दिया गया। इसके बाद उपद्रवियों ने गोली चला दी। जिसमें रेहुआ मंसूर गांव निवासी 22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई है। इसको लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मूर्ति विसर्जन रोक दी गई है।

घटना की जानकारी होने पर देवीपाटन मंडल के डीआईजी और कमिश्नर जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के सामने धरना दे रहे लोगों से वार्ता की लेकिन सभी आरोपी को मौके पर लाने और कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उधर गायघाट समेत अन्य स्थानों पर आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर सभी ने मूर्ति विसर्जन रोक दिया है। बहराइच की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की बात कही है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को मौके पर जाकर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...