बहराइच में बिना पंजीकरण के चलते मिले एक अस्पताल और दो पैथोलॉजी, नोटिस जारी कर दी यह चेतावनी !

ब्यूरो- दिलशाद अहमद 

बहराइच-  यूपी के बहराइच जिले के रामपुर धोबियाहार में बिना पंजीकरण के एक अस्पताल और दो पैथोलॉजी संचालित मिला। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। जवाब न मिलने सीज करने की चेतावनी दी गई है। जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जगह जगह बिना पंजीकरण के प्राइवेट अस्पताल और जांच केंद्र संचालित है। इसकी शिकायत क्षेत्र के लोगों द्वारा स्वास्थ्य विभाग से की गई। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच शुरू की गई है। सीएमओ डॉक्टर संजय कुमार शर्मा के निर्देशन में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनुराग वर्मा ने टीम के साथ गुरुवार को रामपुर धोबियाहार बाजार जांच की। यहां पर दो पैथोलॉजी और एक अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित होता मिला। जिस पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने नोटिस जारी किया है। डॉक्टर अनुराग ने बताया कि बिना पंजीकरण के जांच केंद्र और अस्पताल का संचालन गलत है। ऐसे में नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। जवाब न मिलने पर पैथालॉजी और अस्पताल सीज कर दिया जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...