बहराइच लापता छात्रा का तालाब में उतराता मिला शव, हत्या की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

नवाबगंज थाना अंतर्गत अलीनगर गांव में 24 घंटे से लापता चल रही छात्रा आसीन (4) का शव बुधवार शाम तालाब में उतराता मिला। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ग्रामीण छात्रा की हत्या कर शव को तालाब में फेंके जाने की आशंका जता रहे है। फिलहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
थानाध्यक्ष शीला यादव के मुताबिक, अलीनगर गांव निवासी मुकीम की बेटी आसीन मंगलवार को घर पास खेल रही थी। इस बीच वह लापता हो गई। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, बावजूद इसके बच्ची का कहीं सुराग नहीं मिला। किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर परिजनों ने नबावगंज थाने में आसीन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।आसीन नर्सरी में पढ़ती थी। बताया कि बुधवार शाम को ग्रामीणों ने तालाब में लापता बच्ची का शव पानी में उतराता देख फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।
जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में भेज परिजनों के बयान दर्ज किए। वहीं, ग्रामीणों ने बच्ची की हत्या कर शव को तालाब में फेंक जाने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल, जांच में मिले तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...